'पाकिस्तान सरकार अगवा हिंदुओं को तलाशे' (लीड-1)

इस्लामाबाद, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन के अल्पसंख्यक समुदाय के नेता संतोष बुगती ने कहा कि फिरौती के मकसद से हिंदू समुदाय के कई लोगों का अपहरण हुआ है। उन्होंने सरकार से अगवा प्रमुख हिंदू धार्मिक नेता को जल्द तलाशने की मांग की है।

समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार क्वे टा में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बुगती ने कबायली नेताओं और वरिष्ठ लोगों से बलूचिस्तान के अपहृत हिंदू धार्मिक नेता लक्की चंद गर्जी की तलाशी में सहयोग देने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि 82वर्षीय गर्जी बलूचिस्तान प्रांत के कलात शहर में काली माता मंदिर के 'महाराज' हैं और वह पाकिस्तान में प्रतिष्ठित हिंदू धार्मिक नेताओं में से एक हैं। गत 21 दिसम्बर को सशस्त्र बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया।

समाचार पत्र के अनुसार गुरुवार को आयोजित इस संवाददाता सम्मेलन में हिंदू समुदाय के दीवान चंद, अनिल कुमार और भजन लाल ने हिस्सा लिया।

रिपोर्ट के अनुसार बुगती ने प्रांतीय सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार धन और जन की सुरक्षा में नाकाम रही है। लोगों को अगवा करना और फिरौती वसूलना अब आम हो गया है।

उन्होंने कहा कि हिंदू समुदाय के कई लोगों का फिरौती के लिए अपहरण हुआ है। पुलिस इनमें से किसी की खोज नहीं कर पाई है।

समाचार पत्र ने बुगती के हवाले से कहा, "परिजन फिरौती की बड़ी रकम देकर अगवा लोगों को छुड़ाते हैं।"

उन्होंने कहा कि हिंदू समुदाय के लोगों की दुकानों और घरों को लूटा गया है। समुदाय अपने ही प्रांत में असुरक्षा का अनुभव कर रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+