केंद्र सरकार के खिलाफ विद्रोह करें किसान : देवगौड़ा

किसानों की समस्याओं को उजागर करने के लिए आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए देवगौड़ा ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को चेतावनी दी कि उसे किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा, "जिन शासकों ने किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज किया है, उन्हें बर्बाद होना पड़ा है।"

देवगौड़ा ने देश के विभिन्न हिस्सों, खासतौर से आंध्र प्रदेश में किसानों द्वारा आत्महत्या करने पर दुख जताया।

बेमौसम भारी बारिश से फसल बर्बाद होने पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा किसानों के लिए की गई 400 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा को उन्होंने 'मूंगफली का दाना' बताया।

किसानों की समस्याओं को उजागर करने के लिए तेदेपा प्रमुख ए.चंद्रबाबू नायडू के अनिश्चितकालीन अनशन को उचित ठहराते हुए देवगौड़ा ने कहा कि नायडू ने किसानों के संघर्ष को नई दिशा दी है।

जनसभा में देश के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों किसानों ने भाग लिया। जनसभा को मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव प्रकाश करात, राष्ट्रीय लोकदल नेता अजीत सिंह, झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित अन्य दलों के नेताओं ने भी संबोधित किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+