इस वर्ष स्वदेश भेजे गए 293 पाकिस्तानी कैदी
नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि इस वर्ष कुल 163 पाकिस्तानी मछुआरों और 130 अन्य कैदियों को अटारी सीमा के जरिए स्वदेश भेजा गया।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि भारत सरकार ने 28 दिसम्बर को सजा की अवधि पूरी करने वाले 52 पाकिस्तानी मछुआरों तथा 24 कैदियों को रिहा कर उन्हें स्वदेश भेजा गया।
बयान में कहा गया, "वर्ष 2010 के दौरान भारत ने 163 पाकिस्तानी मछुआरों और 130 अन्य कैदियों को स्वदेश भेजा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications