महिला की छाती में दिखे ईसा मसीह?

लंदन। ईसाई धर्मावलम्बियों का विश्वास है कि ईसा मसीह सभी के साथ रहते हैं लेकिन अमेरिका में एक महिला ने दावा किया है कि उसके पास इस बात का फोटोग्राफिक प्रमाण है। महिला का दावा है कि उसने अपनी छाती के एक्स-रे में दिल के ठीक ऊपर ईसा मसीह की तस्वीर देखी।

इंडियाना के एलवुड की कैरेन सिग्लर 12 दिसम्बर को निमोनिया के इलाज के लिए अस्पताल में थीं तभी उन्होंने उनकी छाती के एक एक्स-रे में ईसा मसीह को देखा। सिग्लर का दावा है कि उनके दिल के ठीक ऊपर ईसा मसीह की स्पष्ट तस्वीर है। उनका मानना है कि उनका स्वास्थ्य खराब होने के दौरान ईसा मसीह वहां मौजूद थे।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक सिग्लर की हाल ही में स्तन कैंसर से बचाव के लिए शल्य चिकित्सा हुई थी। उनका दावा है कि ईसा मसीह जैसी तस्वीर उन्हें ईश्वर की ओर से मिलने वाला अकेला संकेत नहीं है। वह कहती हैं कि पहले भी एक बार जब वह एक स्थानीय स्टोर में खरीददारी के लिए निकलीं थीं तो उन्हें अचानक ही लगने लगा था कि वह मरने वाली हैं, तभी एक अजनबी उनके नजदीक पहुंचा और उसने कहा था कि जीसस ने कहा है कि वह जल्दी स्वस्थ हो जाएंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+