दिल दहला देने वाला मंजर: अपने ही बच्चे का मांस खा रही महिला

यह महिला पिछले कुछ दिनों से साईं मंदिर के आस-पास घूमते हुए देखी जा रही थी। उसको अपने ही बच्चे के सिर और हाथ के मांस को खाता देख लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया महिला मानसिक रूप से बीमार प्रतीत हो रही है। वह कुछ भी बोलने में असमर्थ है।
वाजपेयी ने बताया कि बच्चे की खोपड़ी और बायां हाथ रहित शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक महिला कहां की रहने वाली है, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications