तेलंगाना मु्द्दे पर श्रीकृष्णा समिति की रिपोर्ट 6 को होगी सार्वजनिक
नई दिल्ली। तेलंगाना मु्द्दे पर मचा शोर क्या थमेगा इस बात का खुलासा अभी होने में बाकी है, क्योंकि तेलंगाना मुद्दे पर गठित श्रीकृष्ण समिति ने गृह मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने गुरुवार को जानकारी दी कि यह रिपोर्ट छह जनवरी को सार्वजनिक की जाएगी। जस्टिस बीएन श्रीकृष्णा ने यह रिपोर्ट गृहमंत्री पी चिदंबरम को सौंपी।
रिपोर्ट का ब्यौरा 6 जनवरी को आंध्र प्रदेश की आठ मान्यता प्राप्त पार्टियों को दिया जाएगा और उनके साथ बातचीत के बाद इसे सार्वजनिक किया जाएगा। चिदंबरम ने कहा, मैं आंध्र प्रदेश के आठ मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक 6 जनवरी को बुलाने का प्रस्ताव देता हूं। इस बैठक के तुरंत बाद रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाएगा।
चिदंबरम ने कहा कि जस्टिस श्रीकृष्णा ने रिपोर्ट तैयार करने के लिए सभी संबंधित पक्षों और दलों से बात की है और इस मसले का हल सरकार को सुझाया है। इस बीच, गृहमंत्री ने आंध्र प्रदेश के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।













Click it and Unblock the Notifications