साल की शरुआत में पड़ेगा आंशिक सूर्य ग्रहण
नई दिल्ली। साल 2011 की 4 जनवरी को आंशिक रूप से सूर्य ग्रहण लगेगा। यह लगने वाले चार सूर्य और दो चंद्र ग्रहणों में से पहला होगा। विश्व भर के लोग इसे देख सकेंगे। इस ग्रहण को यूरोप, अरब प्रायद्वीप, उत्तरी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के ज्यादातर हिस्सों में देखा जा सकेगा।
'साइंस पापुलराइजेशन एसोसिएशन ऑफ कम्यूनिकेटर्स एंड एजुकेटर्स' (एसपीएसीई) के निदेशक ने कहा, "भारत के उत्तरी क्षेत्रों में हम इस छोटे आंशिक ग्रहण को देख पाएंगे लेकिन यह ग्रहण सूक्ष्म होगा। दिल्ली में चंद्रमा मुश्किल से सूर्य के एक प्रतिशत हिस्से को ढंकेगा।"
ज्ञात हो कि एसपीएसीई एक निजी संगठन है जो लोगों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने का काम करता है। देवगन ने कहा कि ग्रहण के दौरान सूर्य को देखने के लिए नेत्रों की विशेष सुरक्षा करने की जरूरत होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications