बुंदेलखंड में बिक रही ग्वालियर की लड़की की अश्लील सीडी
तालबेहट के थाना प्रभारी आर.आर. गौतम ने बताया कि वह खुद वादी बने हैं और उनकी रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच मे पाया है कि लड़की व लड़का दोनों ही तालबेहट के हैं और ग्वालियर में पढ़ते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि पुलिस जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
पता चला है कि ग्वालियर के प्रतिष्ठित निजी इंजीनियरिंग कालेज में पढ़ने वाली एक छात्रा का उसके एक दोस्त ने ही अश्लील एमएमएस बनाकर बाजार में बेच दिया है। अब इस अश्लील एमएमएस की सीडी खुले तौर पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बिक रही है। लड़की के परिजन डरे हुए हैं और वे कस्बे से पलायन कर गए हैं। आरोपी लड़के को राजनीतिक दल के प्रभावशाली नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
यह एमएमएस बुंदेलखंड में आम लोगों तक पहुंच गया है और इसी आधार पर उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट कस्बे की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्ञात हो झांसी और ललितपुर में इससे पहले भी कई एमएमएस और अश्लील सीडी बाजार मे आ चुकी है। झांसी में चलती कार में बलात्कार, नए वर्ष के मौके पर नग्न नृत्य, ललितपुर में स्कूली छात्रा का एमएमएस बनाने के मामले काफी सुर्खियों में रहे हैं। इन मामलों में कई गिरफ्तारियां भी हुई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications