'पोर्नोग्राफी की तरह नशीले हैं, फूड शो'
डालमिया के मुताबिक अब कुकरी शो घरेलू महिलाओं की उबाऊ दोपहर को जायकेदार बनाने तक ही सीमित नहीं रह गए। बल्कि फूड शो अब कमाई का बढ़िया जरिया भी बन गए हैं। यही वजह है कि अब 24 घंटे के फूड चैनल लाने की कवायद शुरू हो गई है। पहले छोटे पर्दे पर 'खाना खजाना' और 'कुक इट अप विद तरला दलाल' जैसे शो ही मशहूर थे लेकिन अब मास्टर शैफ इंडिया, किचन चैम्पियन, एनडीटीवी गुड टाइम्स के कुछ कार्यक्रमों और डिस्कवरी के 17 कुकरी शो से इस तरह के कार्यक्रमों की लोकप्रियता बढ़ गई है।
जी नेटवर्क ने अपना 24 घंटे का फूड चैनल 'जी खाना खजाना' शुरू किया है जबकि शैफ संजीव कपूर जल्दी ही अपना फूड चैनल 'फूड फूड' शुरू करेंगे। 'अल्वा ब्रदर्स एंटरटेनमेंट' ने भी लाइफस्टाइल चैनल्स का एक गुलदस्ता पेश करने की घोषण की है। वह सबसे पहले फूड चैनल 'फूड फर्स्ट' शुरू करेंगे।
'जी खाना खजाना' के व्यापार प्रमुख अनुराग बेदी ने कहा कि कुकरी शो में दर्शकों की बढ़ती रुचि के चलते 24 घंटे के फूड चैनल समय की जरूरत बन गए हैं। बेदी के मुताबिक अब कुकरी शो की सामग्री सिर्फ खाना पकाने की विधि तक सीमित नहीं रह गई है बल्कि अब यह जीवनशैली से जुड़ गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications