कृष्णा जल विवाद: आंध्र को सबसे ज्यादा पानी
नई
दिल्ली। आखिरकार वो ही हुआ जिसकी अपेक्षा लंबे समय से की जा रही थी, जी हां कृष्णा विवाद पर फैसला आ गया, 43 साल पुराने कृष्णा जल विवाद पर ट्रिब्यूनल ने गुरूवार को जो फैसला सुनाया उस के मुताबिक आंध्र प्रदेश को सबसे ज्यादा पानी मिला है जबकि कर्नाटक दूसरे और महाराष्ट्र तीसरे नंबर है। ज्ञात हो, कृष्णा नदी के सरप्लस वाटर की शेयरिंग पर फैसला होना था। id="toptextpromo"> id='top-searched-articles'>कृष्णा
जल विवाद ट्रिब्यूनल ने आंध्र प्रदेश को सबसे ज्यादा 1000 टीएमसी फीट पानी देने का फैसला सुनाया है जबकि कर्नाटक को 911 टीएमसी फीट और महाराष्ट्र को 666 टीएमसी फीट पानी दिया जाएगा। अपने 2000 पृष्ठों के फैसले में ट्रिब्यूनल ने यह भी आदेश दिया कि तीनों राज्य उसके द्वारा निर्घारित किए गए उद्देश्यों के अलावा किसी और प्रयोजन के लिए पानी को डायवर्ट नहीं करेंगे।











Click it and Unblock the Notifications