अफगानिस्तान में 2 जवान, 4 आतंकी मरे
समाचार एजेंसी डीपीए ने रक्षा मंत्रालय के एक बयान के हवाले से बताया कि एक आत्मघाती विस्फोट में राष्ट्रीय सेना के दो जवान शहीद हो गए और अन्य घायल हो गए।
बयान में ब्योरा दिए बिना बताया गया है कि विस्फोट दक्षिणी-पूर्वी प्रांत पाकटिया में मंगलवार को हुआ।
बुधवार को पुलिस के प्रमुख ने बताया कि उत्तरी प्रांत कुंदुस में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ में चार संदिग्ध तालिबान लड़ाकू मारे गए, जबकि 10 भागने में कामयाब हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications