सीबीआई से तलवार दंपति निराश
आरुषि की माता नुपूर तलवार ने कहा, "मुझे सीबीआई से काफी उम्मीदे थीं। अब हत्यारे आजादी के साथ घूमेंगे। आरुषि की माता होने के नाते मैं पूरी तरह से टूट चुकी हूं।"
उन्होंने कहा, "मैं देखूंगी कि हमारे पास विकल्प क्या हैं। मैं रोजाना आरुषि से वादा करती हूं कि मैं उसे न्याय दिलाऊंगी।"
आरुषि के पिता राजेश तलवार ने जांच एजेंसी के इस कदम पर निराशा जताते हुए कहा कि वे सीबीआई से डीएनए जांच कराने की मांग कर रहे हैं, ताकि संभावित हत्यारों के बारे में कुछ जानकारी मिल सके।
तलवार ने कहा, "मैं सीबीआई से पिछले डेढ़ सालों से डीएनए जांच करने के लिए कह रहा हूं। इससे यह पता चल सकता है कि हादसे के समय मौके पर कौन मौजूद था। इस जांच को उन्हें करना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications