सांसद दे रहे परियोजनाओं के लिए दबाव : जयराम
इसी हफ्ते कुमार को लिखे अपने पत्र में रमेश ने कहा है कि सांसदों ने उन कम्पनियों का मामला लेकर उनसे संपर्क किया, जिनके साथ वे सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। इनमें से कुछ कम्पनियां अन्य निर्वाचन क्षेत्र में हैं तो कुछ उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र में हैं।
उन्होंने पत्र में कहा है, "सांसदों को मामले के निवारण के लिए सीधे तौर पर सम्बंधित अधिकारियों से मिलना चाहिए, न कि मंत्री पर दबाव डालना चाहिए।"
रमेश ने कहा है, "सांसदों ने उन कम्पनियों की ओर से मुझसे संपर्क किया जिन्हें वे या तो वे खुद चला रहे हैं या जिनके साथ वे गहरे तौर पर जुड़े हुए हैं। यह नियमों का सरासर उल्लंघन है।"
उन्होंने कहा कि अपने निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधि के तौर पर कोई सांसद यदि किसी परियोजना को लेकर उनसे मिलें तो इस पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। लेकिन उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया कि वह उन दो श्रेणियों के सांसदों के रवैए को गंभीरता से लें, जिनका जिक्र किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications