कटाव क्षेत्र में नए निर्माण की मंजूरी नहीं : रमेश
रमेश ने कहा कि विभिन्न मानवीय और प्राकृतिक हस्तक्षेपों के चलते तटीय क्षेत्र परिवर्तन की दौर से गुजर रहा है।
रमेश ने पत्रकारों से कहा, "उच्च कटाव तटीय क्षेत्र में किसी नए निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी और निम्न एवं मध्यम कटाव क्षेत्र में व्यापक पर्यावरण प्रभाव आकलन द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद ही परियोजनाओं को अनुमति दी जाएगी।"
ज्ञात हो कि समुद्र की लहरें प्रत्येक साल जहां भूमि का 25 मीटर से अधिक का कटाव करती हैं उसे उच्च कटाव क्षेत्र में रखा गया है। मध्यम कटाव क्षेत्र 10 से 25 मीटर और निम्न कटाव क्षेत्र 10 मीटर से कम रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications