रोसैया के खिलाफ मामला दर्ज
एक स्थानीय अदालत के आदेश पर राज्य की भ्रष्टाचार निरोधी शाखा (एसीबी) ने रोसैया व अन्य 14 के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।
ज्ञात हो कि रोसैया पर आरोप है कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने हैदराबाद के आमीरपेट इलाके में एक निजी कम्पनी को नौ एकड़ जमीन देने के मामले में अनियमितता बरती।
लगभग 200 करोड़ रुपये की इस जमीन के मुद्दे पर अदालत ने एसीबी को मामला दर्ज करने को कहा था। एक वकील ने इस सिलसिले में अदालत में याचिका दायर की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications