बुद्धदेव का चिदम्बरम को भेजा गया जवाब अभिमान से भरा : ममता
ममता ने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा, "चिदम्बरम द्वारा उठाया गया मुख्य मुद्दा था तथाकथित नक्सल क्षेत्रों में हथियारबंद मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति का था। बुद्धदेव के जवाब में इसका कोई जवाब नहीं है। मुख्य मुद्दे को दबाने के लिए उन्होंने अन्य मुद्दे का जिक्र छेड़ा है।"
उन्होंने कहा कि चिदम्बरम का पत्र गंभीर था लेकिन बुद्धदेव का जवाब बहुत ही हल्का है। पत्र में उनके जवाब का अंदाज भी अभिमानी किस्म का है।
उल्लेखनीय है कि बुद्धदेव ने चिदम्बरम के पत्र के जवाब में भेजे गए अपने पत्र में कहा, "मैं आपके द्वारा माकपा कार्यकर्ताओं के लिए इस्तेमाल किए गए 'हरमद' (भाड़े के हत्यारे) शब्द पर कड़ी आपत्ति जताता हूं। तृणमूल कांग्रेस द्वारा प्रचारित अप्रिय शब्द का अर्थ जाने बिना आपने इसका इस्तेमाल किया।"
ज्ञात हो कि केंद्रीय गृह मंत्री ने अपने पत्र में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी सरकार पर नक्सल प्रभावित इलाकों में सशस्त्र शिविर स्थापित करने का आरोप लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications