लखनऊ डीपीएस के छात्र की बाराबंकी में मौत

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश), 30 दिसंबर(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित दून पब्लिक स्कूल (डीपीएस) का 18 वर्षीय एक छात्र गुरुवार शाम बाराबंकी जिले में मृत पाया गया। छात्र 20 दिसम्बर को स्कूल के लिए घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से लापता था।

पुलिस के अनुसार बाराबंकी जिले के मसौली इलाके में कक्षा 12वीं के छात्र द्विजेंद्र वर्मा का शव शारदा नहर में बहता हुआ पाया गया।

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक नवनीत राणा ने संवाददाताओं को बताया, "छात्र के सिर पर चोट के निशान को देखकर प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि छात्र की कुछ दिन पहले हत्या करके उसके शव को शारदा नहर में फेंक दिया गया। घटना की गहन जांच की जा रही है।"

राणा ने कहा कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह सामने आ पाएगी।

पुलिस के मुताबिक द्विजेंद्र लखनऊ के विकासनगर मुहल्ले का रहने वाला था और घर के पास ही डीपीएस में 12वीं में पढ़ता था। लापता होने के बाद छात्र के परिजनों को किसी तरह की फिरौती के लिए फोन नहीं आया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+