निजी जानकारी लीक करने पर एप्पल के खिलाफ मुकदमा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एप्प्ल और चार अन्य कम्पनियों के खिलाफ इसी आरोप में कैलीफोर्निया में 23 दिसम्बर को मुकदमा दर्ज कराया गया था। इससे सम्बधित खबर हालांकि पहली बार बुधवार को 'ब्लूमबर्ग न्यूज' ने प्रकाशित की थी।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से एप्पल के आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम और गूगल के एंड्रॉयड सिस्टम के एप्लीकेशन पर उपभोक्ता की निजी सूचनाओं को लीक करने का आरोप लग रहा है।
लास एंजेलिस निवासी जोनाथन लालो ने यह मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा एप्पल के अलावा बैकफ्लिप, पैंडोरा, डिक्शनरी डॉट कॉम और दि वेदर चैनल के खिलाफ दर्ज किया गया है।
इन कम्पनियों पर आरोप लगाया गया है कि उपभोक्ताओं की निजी जानकारियां, जैसे उपभोक्ताओं का स्थान, उम्र, लिंग, आमदनी, जाति, धर्म, लैंगिक झुकाव, राजनीतिक सोच, आदि विज्ञापन नेटवर्क को बिना उपभोक्ताओं की अनुमति के दी जा रही है। साथ ही कहा गया है कि इस तरह ये कम्पनियां इलेक्ट्रोनिक कम्युनिकेशन प्राइवेसी कानून का उल्लंघन करती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications