बालाकृष्णन के रिश्तेदार के खिलाफ जांच की मांग
कांग्रेस आलाकमान को लिखे पत्र में लिजू ने कहा कि दोषी पाए जाने पर श्रीनिजिन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
पत्र में कहा गया, "पार्टी नेतृत्व को श्रीनिजिन से स्पष्टीकरण मांगनी चाहिए और संतोषजनक स्थिति न पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।"
गौरतलब है कि सबसे पहले इस मसले को सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश वी.आर. कृष्ण अय्यर ने सोमवार को उठाया था और मानवाधिकार आयोग के मौजूदा अध्यक्ष बालाकृष्णन के खिलाफ भ्रष्टाचार के तमाम आरोपों की छानबीन की मांग की थी।
केरल उच्च न्यायालय के वकील इस बात को लेकर अचरज में हैं कि पेशे से वकील श्रीनिजिन ने इतने बड़े पैमाने पर संपत्ति कैसे जुटा ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications