एमओयू लागू करने में झारखण्ड नीचे से 5वें स्थान पर
एसोचैम के एक अध्ययन से पता चला है कि निवेशकों के साथ हस्ताक्षर किए गए एमओयू को लागू करने में झारखण्ड नीचे से पांचवें स्थान पर है।
एसोचैम के महासचिव डी. एस. रावत ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि झारखण्ड एमओयू को लागू करने में पीछे से पांचवें स्थान पर है, जबकि एमओयू पर हस्ताक्षर करने के मामले में उसका स्थान पहले पांच राज्यों में आता है।
रावत और एसोचैम अध्यक्ष रवि विग रांची की दो दिवसीय यात्रा पर गए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मिलकर उन्हें 'क्लस्टर डेवलपमेंट इन झारखण्ड फॉर इन्क्लूसिव ग्रोथ' नामक रिपोर्ट दिया।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने एमओयू पर हस्ताक्षर करने और उसे लागू करने के मामले में 20 राज्यों का अध्ययन किया और पाया कि झारखण्ड एमओयू पर हस्ताक्षर करने के मामले में बहुत आगे है, जबकि उसे लागू करने के मामले में बहुत पीछे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications