कृष्णा नदी जल बंटवारे का कर्नाटक ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा कि न्यायाधिकरण ने कर्नाटक को 911 हजार मिलियन घन (टीएमसी) फीट जल आवंटित किया है और अलमाटी बांध की ऊंचाई 519 से 524.4 मीटर करने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा, "यह कर्नाटक के लिए ऐतिहासिक दिन है।"
ज्ञात हो कि आंध्र प्रदेश उत्तर कर्नाटक के बीजापुर जिला स्थित अलमाटी बांध की ऊंचाई बढ़ाने का विरोध कर रहा था। कृष्णा नदी का उद्गम स्थल महाराष्ट्र का महाबलेश्वर है। अपनी 1300 किलोमीटर की यात्रा के दौरान यह आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से होते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "इस जल का सर्वश्रेष्ठ रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।"
न्यायाधिकरण ने कर्नाटक को प्रत्येक वर्ष जून और जुलाई महीने में आंध्र प्रदेश को आठ से 10 टीएमसी जल छोड़ने का निर्देश दिया है।
न्यायाधिकरण ने आंध्र प्रदेश को 1001 टीएमसी और महाराष्ट्र को 666 टीएमसी जल आवंटित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications