उप्र में कुख्यात अपराधी जीवा के 2 साथी गिरफ्तार
लखनऊ, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने जेल में बंद कुख्यात अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा के दो सक्रिय सहयोगियों को इलाहाबाद से गिरफ्तार किया। जीवा पर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में शामिल होने का आरोप है।
लखनऊ स्थित एसटीफ मुख्यालय ने गुरुवार शाम जारी एक विज्ञप्ति में जानकारी दी कि जीवा के साथी रवि कुमार और नरेंद्र शर्मा को बुधवार रात एसटीएफ ने कोतवाली शहर इलाके से फर्जी पहचान पत्रों के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञप्ति के मुताबिक एसटीएफ को खुफिया सूचना मिली कि इलाहाबाद की नैनी जेल में बंद जीवा के कुछ सहयोगी इलाहाबाद में आकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। सूचना के आधार पर अभियान चलाकर दोनों को गिरफ्तार किया गया। रवि गाजीपुर और नरेंद्र दिल्ली का रहने वाला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications