उप्र में खसरा टीकाकरण से बच्चे की मौत
जानकारी के मुताबिक जिले के सादाबाद क्षेत्र के बमजई गांव में बुधवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने 10 बच्चों को खसरे के टीके लगाए थे।
मौत का शिकार हुए बच्चे का नाम दीपक है। परिजनों का कहना है कि खसरा का टीका लगने के करीब एक घंटे बाद बच्चे की हालत बिगड़नी शुरू हो गई। गुरुवार को अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) दिव्य राम व्यास ने संवाददाताओं से कहा, "फिलहाल यह कहना कठिन है कि बच्चे की मौत का कारण खसरा का टीका है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।" उन्होंने कहा कि जिन अन्य नौ बच्चों को टीका लगाया गया था, वे स्वस्थ हैं।
सीएमओ ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। टीकाकरण के बाद आवश्यक निगरानी में लापरवाही बरतने के आरोप में स्वास्थ्यकर्मी शशि शर्मा को निलंबित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications