गुजरात में एशिया का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा पार्क
मोदी ने कहा कि यह एक ही स्थान पर 500 मेगावाट बिजली पैदा करने वाला एशिया का पहला सौर ऊर्जा पार्क होगा। गुजरात सरकार ने 2009 में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल इंवेस्टर सम्मेलन में 933 मेगावाट सौर ऊर्जा खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किया था।
पार्क का विकास कर गुजरात पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 10,000 करोड़ रुपये की लागत से पाटन जिले में कच्छ के रण के पास 2,089 हेक्टेयर क्षेत्र में किया जा रहा है। परियोजना से 5,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद की जा रही है।
इस पार्क में इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन ने अभी तक एक अरब डॉलर का निवेश किया है। इसके अलावा योजना आयोग ने 210 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी है। एशिया विकास बैंक से पार्क को 10 करोड़ रुपये का आसान ऋण मिला है।
पार्क क्षेत्र में साल में 330 दिन सूर्य प्रकाश मिलता रहता है और प्रतिदिन प्रति वर्ग मीटर 5.5 से छह किलोवाट का सौर विकिरण प्राप्त होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications