नक्सली इलाकों में 6 जनवरी तक रात में नहीं चलेंगी रेलगाड़ियां
कोलकाता, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और झारखण्ड के नक्सल प्रभावित इलाकों में छह जनवरी तक रात के समय पैसेंजर रेलगाड़ियां नहीं चलेंगी। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
रेलवे की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, "सुरक्षा कारणों से खड़गपुर-आद्रा, चक्रधरपुर-राउरकेला तथा खड़गपुर-टाटा रेल खंड पर चलने वाली पैसेंजर रेलगाड़ियों का स्थगन छह जनवरी तक रात 10 से सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा।"
विज्ञप्ति के अनुसार कुछ रेल रेलगाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, कुछ का समय बदला गया है तथा नियंत्रित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले में 28 मई को तोड़फोड़ के कारण दुर्घटना होने के बाद से ही रेलवे समय-समय पर रात्रि सेवा पर रोक लगाती रही है। इस दुर्घटना में 148 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications