सिब्बल ने की 2 लाख अतिरिक्त
नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। छात्रों के लिए खुशखबरी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने गुरुवार को देश में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में दो लाख सीटें बढ़ाने की घोषणा की है।
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के नियमों में संशोधन के हिस्से के तौर पर मंत्री ने प्रबंधन में भी 80,000 अतिरिक्त सीटों तथा वास्तुकला (आर्किटेक्चर) में 2,200 सीटों की घोषणा की।
सिब्बल ने कहा कि इंजीनियरिंग कालेजों के लिए भूमि अधिग्रहण के नियमों को भी सरलीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी संस्थानों की स्थापना के लिए कम जगह की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इंजीनियरिंग कालेज के लिए 10 एकड़ भूमि आवश्यक होगी, जबकि शहरी क्षेत्र में 2.5 एकड़ भूमि होनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications