जेपीसी मांग पर कायम है भाजपा
उल्लेखनीय है कि इस विवाद को लेकर जारी गतिरोध को दूर करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने अपने आवास पर केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों और प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की वार्ता आयोजित की। भाजपा की ओर से इसमें गुरुवार को उसके वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज ने हिस्सा लिया जबकि केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, संसदीय कार्यमंत्री पनव कुमार बंसल और संसदीय कार्य राज्यमंत्री वी. नारायणसामी इसमें शामिल हुए।
भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने इस वार्ता में भाजपा की ओर से रखे गए पक्ष की जानकारी देते हुए बताया, "भाजपा नेताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि वे जेपीसी की अपनी मांग पर कायम हैं। हम अपनी मांग पर अडिग हैं।"
यह पूछे जाने पर कि लोकसभा अध्यक्ष ने गतिरोध दूर होने की उम्मीद जताई है, उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर। हम भी गतिरोध दूर होने की उम्मीद करते हैं। सरकार को इस मसले पर गहराई से सोचना चाहिए और कोई रास्ता निकालना चाहिए।"
वार्ता की अगली कड़ी में कुमार शुक्रवार को वामपंथी व अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगी, जिसमें सरकार के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications