नए साल पर ऊंची खाद्य महंगाई दर का तोहफा : भाजपा
भाजपा के प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी ने कहा कि देश के अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री ने एक बार फिर आम आदमी के साथ छल किया है।
खाद्य महंगाई लगातार चौथे सप्ताह बढ़ती हुई 18 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 14.4 फीसदी पर पहुंच गई है।
भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जनता पहले ही पेट्रोल मूल्यों में हुई हालिया वृद्धि से परेशान है जबकि एलपीजी के मूल्य पहले से बढ़े हुए हैं। ऐसे में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की आर्थिक नीति ने आम आदमी के अरमानों को ध्वस्त कर दिया है।
बयान में 14.4 फीसदी खाद्य महंगाई दर को नए साल में प्रधानमंत्री का निष्ठुर तोहफा बताया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications