अफगानिस्तान में विस्फोट, 10 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) ने बताया कि नहर-ए-शिराज जिले के भीड़भाड़ वाले एक इलाके में आतंकवादियों ने विस्फोट की घटना को अंजाम दिया। इसमें 10 नागरिकों की मौत हो गई।
प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता दाउद अहमदी ने बताया कि एक सार्वजनिक बस में विस्फोट हुआ। इसमें कम से कम 14 लोग हताहत हुए हैं, लेकिन मरने और घायल होने वालों की सही संख्या के बारे में तुरंत पता नहीं चल पाया है।
अफगान सुरक्षा बलों और आईएसएएफ ने विस्फोट में घायलों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications