25 पैसे का सिक्का बंद होगा
केंद्रीय वित्त मंत्रालय की विज्ञप्ति के मुताबिक 25 पैसे और इससे कम मूल्य के सिक्कों की मान्यता 30 जून, 2011 से समाप्त होगी। वित्त मंत्रालय ने 20 दिसंबर को इससे संबंधित अधिसूचना जारी की थी। विज्ञप्ति के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक सिक्कों को वापस लेने की प्रक्रिया पर अलग से अधिसूचना जारी करेगा।
इस आदेश के लागू होते ही सभी हिसाब-किताबों और कीमतों में मूल्यों को 50 पैसे और रुपये में ही दर्शाया जाने लगेगा।
वित्त मंत्रालय की अधिसूचना सिक्का अधिनियम 1906 की धारा 15ए के तहत जारी की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications