डम्पर कांड में लोकायुक्त ने पेश की अंतिम रिपोर्ट
मालूम हो कि शिवराज सिंह चौहान उनकी पत्नी साधना सिंह के खिलाफ की गई शिकायत पर भोपाल के विशेष न्यायालय के निर्देश पर नवम्बर 2007 में लोकायुक्त ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। शिवराज और उनकी पत्नी पर आरोप था कि उन्होंने रीवा में एक निर्माण कंपनी में डम्पर लगाए हैं और इसके लिए उन्होंने अपना ब्योरा गलत दिया है। दस्तावेजों में साधना सिंह का पति एस.आर. सिंह को बताया गया है।
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने आईएएनएस को बताया है कि गुरुवार को डंपरकांड की अंतिम रिपोर्ट विशेष न्यायाधीश के न्यायालय में पेश कर दी गई है।
ऐसी चर्चा है कि अंतिम रिपोर्ट में शिवराज सिंह और उनकी पत्नी साधना सिंह को दोषी नहीं माना गया है। साथ ही कोई प्रकरण न बनने की बात कही गई है। इस रिपोर्ट पर न्यायालय सुनवाई करेगा।
सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया के जरिए मिली जानकारी के आधार पर कहा है कि लोकायुक्त की रिपोर्ट कांग्रेस के लिए करारा झटका है, क्योंकि उसके आरेापों को लोकायुक्त ने नकार दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications