जेपीसी पर मैं पार्टी से अलग नहीं : जोशी (लीड-1)
जोशी ने एक बयान में कहा, "पीएसी के अध्यक्ष होने के नाते मैं मानता हूं कि समिति को सरकार द्वारा खर्च किए जाने वाले जनता के पैसे का हिसाब करने और जवाबदेही तय करने के विस्तृत अधिकार प्राप्त हैं और मैं इस भूमिका को निभाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं।"
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पीएसी के अध्यक्ष की भूमिका में सामंजस्य लाने की कोशिश में जोशी ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी का सदस्य होने के नाते मैं भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए पार्टी की जेपीसी गठित किए जाने की मांग का पूरा समर्थन करता हूं। "
2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पीण्सी के समक्ष उपस्थित होने की पेशकश के बाद जोशी के रुख से पार्टी खुश नहीं थी। इस सम्बंध में जोशी ने बुधवार रात भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी से मुलाकात करने के बाद यह बयान दिया।
अपने बयान में जोशी ने 'भ्रष्टाचार के मुद्दों' पर चिंता जताई और जोर देकर कहा कि 'पीएसी नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट के आधार पर सरकारी खर्च के मामलों' को देखेगी।
उन्होंने कहा, "पीएसी का एक संवैधानिक अधिकार क्षेत्र है और इसके कामकाज को अच्छी तरह से बताया गया है। यह अपने दायरे और संसद के नियमों एवं प्रक्रिया के अनुरूप काम करेगी। यह जनता के प्रत्येक पैसे की जिम्मेदारी सुनिश्चित करेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications