दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया को 'शत्रु' बताया
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रक्षा मंत्रालय द्वारा 2004 से जारी हुए श्वेत पत्रों में उत्तर कोरिया को 'गम्भीर खतरा' या 'सीधा और गम्भीर खतरा' बताया जाता रहा था जबकि 1995 से 2000 तक के श्वेत पत्रों में उसे दक्षिण कोरिया का 'प्रमुख शत्रु' बताया गया था।
मीडिया में जारी हुई रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी ताजा श्वेत पत्र में कहा गया है, "उत्तर कोरिया पारम्परिक सैन्य क्षमताओं को बढ़ाकर और परमाणु हथियारों और मिसाइल जैसे सामूहिक विनाश के हथियार बनाकर सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर दिया है।"
वह नौसेना जलपोत डुबोने के बाद योनप्यांग द्वीप पर गोलाबारी कर लगातार उकसावे वाली कार्रवाई कर रहा है।
पत्र में कहा गया है कि जब तक यह खतरा जारी है तब तक उत्तर कोरियाई प्रशासन और उसकी सेना दक्षिण कोरिया के 'शत्रु' हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications