एल एण्ड टी को 1164 करोड़ रुपये के ठेके मिले
एल एण्ड टी की खनिज एवं धातु व्यापार शाखा को टाटा स्टील लिमिटेड की ओर से छह लाख टन प्रति वर्ष उत्पादन क्षमता का धातु सम्वर्धन संयंत्र लगाने के लिए 523 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
टाटा स्टील के साथ संयुक्त उपक्रम के तहत शुरू होने वाली इस परियोजना में ऑटोमोबाइल्स क्षेत्र में उपयोग होने वाले उच्च गुणवत्ता के कोल्ड रोल्ड स्टील और हाई टेंसिल स्टील का उत्पादन किया जाएगा। निप्पोन स्टील इस परियोजना के लिए प्रौद्योगिकी और उपकरण उपलब्ध कराएगी।
इसके अलावा एल एण्ड टी की जल एवं तरल निष्पादन व्यापार शाखा को तमिलनाडु वाटर सप्लाई एण्ड ड्रेनेज बोर्ड की ओर से होगेनक्कल में जल आपूर्ति परियोजना के लिए 530.84 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
कम्पनी को पंजाब वाटर सप्लाई एण्ड सीवरेज विभाग की ओर से होशियारपुर और जालंधर में जल निकासी परियोजना के लिए 110.60 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications