कश्मीर में बर्फबारी, स्कूलों को बंद करने का आदेश
इससे पूर्व सरकार ने शीतकालीन सत्र के दौरान शैक्षणिक संस्थाओं को खोलने का फैसला किया था। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, "कश्मीर घाटी में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया गया है।"
प्रवक्ता ने कहा कि सरकार ने सर्दी के दौरान शैक्षणिक सत्र चलाए जाने के अपने निर्णय को रद्द करने का फैसला किया है। गर्मी में घाटी में हुई हिंसा के दौरान पठन-पाठन बाधित हुआ था, जिससे स्कूलों को सर्दी के दौरान खोले जाने का फैसला लिया गया था।
शिक्षा मंत्री पीरजादा मोहम्मद सईद ने बुधवार को इस मुद्दे पर लोगों से राय मांगी थी। सरकार ने हालांकि गुरुवार को हुई बर्फबारी के बाद स्कूलों को बंद करने का फैसला कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications