पंजाब एण्ड सिंध बैंक का शेयर बढ़त के साथ सूचीबद्ध
सुबह 146.10 रुपये के स्तर पर सूचीबद्ध होने के बाद कम्पनी के शेयर में मुनाफावसूली दर्ज की गई। शेयर ने 127.60 रुपये का निचला स्तर छुआ। दोपहर 11:30 बजे तक कम्पनी के शेयर में 131.55 रुपये के स्तर पर कारोबार हुआ।
सरकारी क्षेत्र के इस बैंक के सार्वजनिक निर्गम के तहत प्रति शेयर कीमत 113 रुपये से 120 रुपये रखी गई थी। गुरुवार को यह शेयर 21.75 प्रतिशत ज्यादा भाव पर सूचीबद्ध हुआ जिसके बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की। पंजाब एण्ड सिंध बैंक ने इस निर्गम के जरिए बाजार से 480 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications