कश्मीर में मौसम की पहली बर्फबारी
श्रीनगर में मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "दक्षिणी कश्मीर के शोपियां, गुलमर्ग ओर सोनमर्ग हिल स्टेशन में सुबह सात बजे तक एक फुट बर्फबारी हुई। पहलगाम में छह से नौ इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई।"
बनिहाल में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर दो फुट तक बर्फबारी दर्ज की गई जिसके बाद इस राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया।
अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान पिछले कुछ सप्ताहों के उलट शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पिछले दिनों न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तक पहुंच गया था।"
लेह में भी न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। इस सप्ताह तापमान शून्य से 16 डिग्री सेल्सियस नीचे तक पहुंच गया था जो गुरुवार को शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों के दौरान पूरी घाटी में सामान्य बर्फबारी होने की संभावना जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications