बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर यातायात बंद
यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "रात में सड़क पर दो फुट तक बर्फबारी हुई है। यह बर्फबारी काजीगुंड-बनिहाल क्षेत्र में हुई है।"
अधिकारी ने बताया, "राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। बर्फबारी रुकने के बाद यातायात दोबारा शुरू किया जा सकेगा।" यातायात बंद होने की वजह से खाद्य सामग्री से लदे कई ट्रक रास्ते में ही फंसे हुए हैं।
गौरतलब है कि 300 किलोमीटर लम्बे राजमार्ग पर बर्फबारी के दौरान कई जगह भूस्खलन का खतरा बना रहता है जिससे वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करने की सलाह दी गई है ताकि हादसे से बचा जा सके।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को पूरे घाटी में हल्की और सामान्य बर्फबारी की संभावना जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications