येन में मजबूती से जापानी शेयर बाजार में गिरावट
प्रमुख सूचकांक निक्केई 128.73 अंक (1.24 प्रतिशत) गिरकर 10,215.81 अंक पर पहुंच गया वहीं टोपिक्स सूचकांक 9.90 अंक (1.09 प्रतिशत) गिरकर 898.11 अंक पर पहुंच गया है।
येन में मजबूती के कारण जापान के निर्यात महंगे हुए हैं जिससे कम्पनियों की बिक्री प्रभावित होने की आशंका है।
सुबह नौ बजे के कारोबार में अमेरिकी डॉलर 81.61 येन के स्तर पर पहुंच गया जबकि बुधवार शाम यह भाव 82.05 येन दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications