अंतिम भाषण के दौरान रो पड़े ब्राजील के राष्ट्रपति
मंगलवार को अपने गृहप्रदेश पेरनाम्बको में एक सभा को सम्बोधित करने के दौरान लूला की आंखों से तीन बार आंसू छलके। गरीबी में पले बढ़े 65 वर्षीय लूला शनिवार को इस्तीफा देंगे। उनके द्वारा प्रस्तावित और चुने हुए डिल्मा रॉसेफ उनकी जगह लेंगे।
लूला पहली बार पेरनाम्बको के केटेस कस्बे में गरीबी में बिताए अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए रोए। इसके बाद जब एक कवि ने ब्राजील के इस सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपति को जन्म देने वाली पेरनाम्बको की धरती का आभार व्यक्त किया तब भी लूला रो पड़े।
इसके बाद 1989, 1994 और 1998 में हार के बाद वर्ष 2002 में राष्ट्रपति चुनाव में मिली जीत को याद करते हुए लूला एक बार फिर रो पड़े। उन्होंने कहा, "मैं इसलिए हारा था क्योंकि गरीब लोगों के एक हिस्से को मुझ पर भरोसा नहीं था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications