शेयर बाजारों में मजबूती का रुख
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 18.09 अंक बढ़कर 20,274.12 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी दो अंक बढ़कर 6,062.35 अंक पर खुला।
शुरुआती कारोबार में बीएसई पर धातु, पूंजीगत वस्तुओं और ऑटोमोबाइल्स क्षेत्र के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई। वहीं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और एफएमसीजी क्षेत्र के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications