ईरान अब परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र : अहमदीनेजाद
सरकारी टेलीविजन 'प्रेस टीवी' के मुताबिक अहमदीनेजाद ने कहा, "अमेरिका और उसके सहयोगी देश ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ राजनीतिक दबाव बना रहे हैं लेकिन उनके सभी प्रयास असफल रहे हैं और ईरान अब एक परमाणु शक्ति सम्पन्न देश बन गया है।"
उत्तरी कराज शहर में एक सभा को सम्बोधित करते हुए अहमदीनेजाद ने कहा कि टकराव के बजाय सहयोग ही ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मुद्दे को हल करने का एकमात्र उपाय था।
उन्होंने कहा, "हम अपने अधिकार सुरक्षित रखते हुए सहयोग के लिए तैयार हैं।" साथ ही उन्होंने पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ईरान को उसके लक्ष्यों से दूर करने की कोई भी कोशिश की गई तो उन्हें पछताना पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications