ईंधन कीमतों में वृद्धि से अमेरिकी शेयर बाजार मजबूत
न्यूयार्क, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में तेजी और डॉलर में गिरावट के चलते बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई।
छुट्टियों के बाद बाजार में निवेशकों की कम संख्या और बर्फीले तूफान के कारण न्यूयार्क में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहने से बाजार में सीमित कारोबार हुआ।
औद्योगिक सूचकांक डाउ जोंस बुधवार को 9.84 अंक (0.09 प्रतिशत) बढ़कर 11,585.4 अंक पर बंद हुआ। स्टैण्डर्ड एण्ड पुअर्स 500 सूचकांक 1.27 अंक (0.1 प्रतिशत) बढ़कर 1,259.78 अंक पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications