उप्र के बागपत में इंजीनियर को गोली मारी
घटना जिले के बड़ौत कस्बे की है। बुधवार देर रात तीन मोटरसाइकिल सवार बदमाश यूपीपीसीएल के अवर अभियंता शोकेंद्र सिंह (37) को कस्बे के बाहर गोली मारकर फरार हो गए। गोलियां सिंह के पेट में लगी हैं।
घटना के समय सिंह शहर से बड़ौत कस्बे स्थित अपने निवास लौट रहे थे। सिंह यूपीपीसीएल के पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के बड़ौत कार्यालय में तैनात थे।
बड़ौत थाना प्रभारी आर.के. सिंह ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि फिलहाल हमलावरों के बारे में पता नहीं चल सका है।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। हमलावर जल्द गिरफ्त में होंगे। इंजीनियर को मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक है। हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications