भैया राजा ने जेल में लगाए ठुमके, जांच के आदेश

भोपाल, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। बुंदेलखण्ड का बाहुबली नेता अशोक वीर विक्रम सिंह उर्फ भैया राजा भले ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के केंद्रीय जेल में बंद हों, मगर उनकी शानो-शौकत में किसी तरह की कमी नहीं आई है। यही वजह है कि जेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वह जोरदार ठुमके लगाने में पीछे नहीं रहे। नाच में भैया राजा का साथ जेल के अधिकारियों और महिला कैदियों ने भी दिया।

भैया राजा इन दिनों नातिन वसुंधरा बुंदेला और नौकरानी तिज्जीबाई हत्याकांड के आरोप में भोपाल के केंद्रीय जेल में बंद हैं। उनके प्रभाव के चलते उन्हें सुविधाएं मिलना आम बात रही है और यह बात उजागर भी होती रही है। भैया राजा को जेल में विशेष सुविधा देने के आरोप में पहले भी दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है।

अब एक बार फिर भैया राजा की मौज-मस्ती का खुलासा हुआ है। मौका था बुधवार को केंद्रीय जेल परिसर में आयोजित सद्भावना साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का कार्यक्रम। इस मौके पर गीतों की धुनों पर जेल के अधिकारियों सहित भैया राजा ने जमकर ठुमके लगाए।

नाचने के दौरान उनके चेहरे पर न तो कोई खौफ था और न ही किसी तरह की हिचक। हाथ में रुमाल लहराते और ठुमके लगाते भैया राजा का जेल अधिकारियों ने भी खूब साथ दिया। इस मौके पर कई महिला कैदी भी उनके साथ नाचती देखी गईं।

भैया राजा के जेल में नाचने पर जेल प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए घटना की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक (जेल) वी.के. पंवार ने आईएएनएस को बताया कि जेल अधिकारियों और भैया राजा के नाचने के मामले की जांच की जिम्मेदारी उप महानिरीक्षक को सौंपी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+