अभिनेता कुलभूषण खरबंदा घायल
पन्ना, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में 'शाकाल' के नाम से मशहूर कुलभूषण खरबंदा मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान घोड़े से गिरकर घायल हो गए। उनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक राजा बुंदेला के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सन ऑफ लवर' की शूटिंग पन्ना में चल रही है। गुरुवार को चौपरा इलाके में एक दृश्य फिल्माया जा रहा था, तभी घोड़े पर सवार कुलभूषण खरबंदा का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़े। इस हादसे में चोट उनके पैर में लगी है। खरबंदा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications