उप्र में सेवानिवृत्त प्रोफेसर की संदिग्ध हालात में मौत
सेवानिवृत्त प्रोफेसर तुषार चटर्जी (72) हजरतगंज इलाके स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए। पुलिस के मुताबिक आस-पास के लोगों ने गुरुवार को प्रोफेसर के घर से दरुगध आने पर पुलिस को सूचित किया, तब जाकर मामला प्रकाश में आया।
हजरतगंज थाना-प्रभारी के.एन.मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा कि शव को देखकर लग रहा है कि इनकी मौत कई दिन पहले हो गई थी। फिलहाल अभी यह कह पाना कठिन है कि चटर्जी की हत्या की गई या फिर उनकी स्वाभाविक मौत हुई।
उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
मिश्रा ने कहा कि चटर्जी देश के कई विश्वविद्यालयों में अध्यापन कर चुके हैं। वह सऊदी अरब के एक निजी संस्थान से सेवानिवृत्त हुए थे।
लखनऊ पुलिस के प्रवक्ता आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि चटर्जी फ्लैट में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी शिक्षका और बेटी चिकित्सक हैं और दोनों छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रहती हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications