तेलंगाना पर रिपोर्ट के मद्देनजर आंध्र में सुरक्षा बढ़ी (लीड-2)

सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बी.एन. श्रीकृष्ण की अध्यक्षता वाली समिति ने गुरुवार दोपहर तीन बजे गृह मंत्री पी. चिदम्बरम के नॉर्थ ब्लॉक स्थित कार्यालय में पृथक तेलंगाना की मांग पर अपनी रिपोर्ट सौंपी।

इससे पहले रिपोर्ट सौंपे जाने के मद्देनजर बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पृथक तेलंगाना के मुद्दे पर वरिष्ठ मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किया था।

आंध्र प्रदेश में तेलंगाना मुद्दे की संवेदनशीलता को देखते हुए रिपोर्ट के मद्देनजर राज्यभर में पुलिस बल के अलावा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 50 कम्पनियां तैनात की गई हैं। तेलंगाना क्षेत्र में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी ने राज्य की गृह मंत्री पी. सबिता इंद्रा रेड्डी, पुलिस महानिदेशक अरविंद राव व अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रमुख से राज्य में शांति व कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए एहतियाती कदम उठाने के लिए कहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले साल की हिंसक घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार कोई जोखिम नहीं उठाया जा सकता।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की कम से कम 25 कम्पनियों को हैदराबाद और उसके आसपास के इलाकों में तैनात किया गया है।

हैदराबाद तेलंगाना क्षेत्र के 10 जिलों में से एक है। यहां 18 कम्पनियां तैनात की गई हैं जबकि क्षेत्र के अन्य सात जिलों में से प्रत्येक में दो कम्पनियां तैनात की गई हैं।

केंद्र सरकार ने मीडिया से समिति की रिपोर्ट से सम्बंधित खबरें प्रसारित करने में सावधानी बरतने को कहा है। 'नेशनल ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन' (एनबीए) ने भी टेलीविजन चैनलों और आंध्र प्रदेश के केबल ऑपरेटरों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+