'पाकिस्तान में फिरौती के लिए हिंदुओं का अपहरण'
समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार क्वे टा में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बुगती ने कबायली नेताओं और वरिष्ठ लोगों से लक्की चंद गर्जी की तलाशी में सहयोग देने की अपील की।
उल्लेखनीय है कि 82वर्षीय गर्जी बलूचिस्तान प्रांत के कलात शहर में काली माता मंदिर के 'महाराज' हैं और वह पाकिस्तान में प्रतिष्ठित हिंदू धार्मिक नेताओं में से एक हैं। दो दिसम्बर को उनका अपहरण हुआ था।
रिपोर्ट के अनुसार बुगती ने प्रांतीय सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार धन और जन की सुरक्षा में नाकाम रही है। लोगों को अगवा करना और फिरौती वसूलना अब आम हो गया है।
उन्होंने कहा कि हिंदू समुदाय के कई लोगों का फिरौती के लिए अपहरण हुआ है। पुलिस इनमें से किसी की खोज नहीं कर पाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications