पाकिस्तान में गिरफ्तार तालिबानी आतंकी गायब, अमेरिका चिंतित
समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' के मुताबिक पिछले महीने कांग्रेस में पेश की गई विदेश मंत्रालय की एक रिपोर्ट में पाकिस्तान से आतंकवादियों के गायब होने और मानवाधिकारों के उल्लंघन के मुद्दों पर ध्यान देने के लिए कहा गया है।
पिछले दशक में पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने हजारों लोगों खासकर बलूचिस्तान के अशांत क्षेत्र के लोगों को कैद में लिया। इन लोगों को बिना किसी आरोप के अलग-थलग रखने के मामले पर मानवाधिकार समूहों द्वारा आवाज उठाए जाने के बाद अमेरिका ने भी अपनी चिंता जताई है।
कुछ अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि पीढ़ियों से पाकिस्तान से अलग होने की मांग कर रहे बलूच राष्ट्रवादी विपक्ष के सदस्यों को आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के नाम पर कैदी बनाया जा रहा है। तथाकथित गायब हुए लोगों में से कुछ छापामार हैं तो कुछ नागरिक हैं।
तेईस नवंबर को सौंपी गई इस रिपोर्ट में चिंता जताते हुए कहा गया है कि पाकिस्तानी सेना तालिबान के निहत्थे सदस्यों पर मुकदमा चलाने की बजाए उनकी हत्या कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी सुरक्षा बल लगातार मानवाधिकारों का हनन कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications